Bilaspur: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कार से 151.33 ग्राम चिट्टा बरामद, अमृतसर के 3 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 08 Oct, 2026 06:22 PM

3 youths from amritsar arrested with heroin

बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर धराड़सानी में एक कार से 151.33 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

बिलासपुर (बंशीधर): बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर धराड़सानी में एक कार से 151.33 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में कार सवार 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की मात्रा को देखते हुए पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।

जानकारी के अनुसार एसडीटी बिलासपुर की टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर धराड़सानी में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान (पीबी 01 एफ-7422) की कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार में सवार 3 व्यक्तियों के कब्जे से यह चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान जितेंद्र सिंह (40), जोवन जीत सिंह (25) और गुरचंट सिंह (32) सभी निवासी न्यू कृपा नगर, नारायणगढ़, स्याटा, तहसील एवं जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना झंडूता में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे की खेप के स्रोत और आगे की सप्लाई के नैटवर्क का पता लगाने में जुटी है। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा बिलासपुर तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि नशे के नैटवर्क की कड़ियां जोड़कर सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरैंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!