हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर STF की बड़ी कार्रवाई, 8.66 ग्राम हैरोइन के साथ अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 29 Sep, 2026 12:19 PM

youth arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्टेट टास्क फोर्स नॉर्दर्न रेंज कांगड़ा को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

इंदौरा/डमटाल (अजीज/सिमरन): हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्टेट टास्क फोर्स नॉर्दर्न रेंज कांगड़ा को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने सीमावर्ती भदरोया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को 8.66 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 28 सितम्बर को एसटीएफ की टीम ने भदरोया क्षेत्र में राजकीय माध्यमिक पाठशाला के समीप एक संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक युवक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर वहां पहुंचा। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उसे जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.66 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहित (30) पुत्र यशपाल के रूप में हुई है। आरोपी मकान नंबर 13, मैड हट कॉलोनी, मॉडल टाऊन, जिला पठानकोट (पंजाब) का निवासी है। इस संदर्भ में एसटीएफ नॉर्दर्न रेंज कांगड़ा की एएसपी रेणु शर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज तलाशने में जुट गई है। पुलिस आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल्स, उसके संपर्कों, आवाजाही के रिकॉर्ड और संभावित आपूर्तिकर्ताओं की गहन जांच कर रही है, ताकि इस ड्रग सिंडिकेट से जुड़ी अन्य कड़ियों का पर्दाफाश किया जा सके।

एएसपी रेणु शर्मा ने स्पष्ट किया कि पंजाब से सटे हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे की तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस और एसटीएफ द्वारा लगातार नाकाबंदी और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की यह जीरो टॉलरेंस कार्रवाई भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!