Himachal: ऊना में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, कांगड़ा के 3 युवकों सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 15 Sep, 2026 11:57 AM

4 smugglers arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। जिला पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में चार आरोपियों को चिट्टे और नशा करने की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।

ऊना (विशाल): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। जिला पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में चार आरोपियों को चिट्टे और नशा करने की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने इन मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मैहतपुर इंडस्ट्रियल एरिया में पंजाब नंबर की गाड़ी से 3 गिरफ्तार
पहले मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि पुलिस थाना मैहतपुर के तहत हेड कांस्टेबल राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया मैहतपुर में एक संदिग्ध पंजाब नंबर की गाड़ी को चैक किया। कार में कांगड़ा जिले की रक्कड़ तहसील के निवासी मुनीष कुमार उर्फ मनु, युधवीर सिंह और राहुल शर्मा सवार थे। पुलिस ने जब गाड़ी की बाईं सीट पर बैठे मुनीष कुमार के पास तलाशी ली, तो उसके पैरों के पास से 0.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा, मौके से नशा करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एक रोल किया हुआ 20 रुपए का जला हुआ नोट, एक सिल्वर फॉयल पेपर का टुकड़ा और एक लाइटर भी बरामद किया गया।

देहलां में स्कूटी सवार से चिट्टा बरामद
दूसरे मामले में, एएसआई गुरदास राम के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने देहलां क्षेत्र में नाकेबंदी और चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार को रोका। आरोपी की पहचान गुलजारी लाल निवासी वार्ड नंबर-5, चौरासी पौड़ियों वाला बाजार, ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस
एसपी सचिन हीरेमठ ने बताया कि उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इन मामलों की गहनता से जांच कर रही है और नशा तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है। एसपी ऊना ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जिला पुलिस मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि यदि उनके आसपास कहीं भी चिट्टा या अन्य मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी हो रही है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों और सप्लायरों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!