Kangra: रोटरी आई अस्पताल की उपलब्धि पूरे हिमाचल के लिए गौरव : शांता

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Sep, 2026 09:34 PM

palampur rotary eye hospital achievement

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने पालमपुर के मारंडा स्थित रोटरी आई अस्पताल को उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ आई अस्पताल प्रमाणित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

पालमपुर (भृगु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने पालमपुर के मारंडा स्थित रोटरी आई अस्पताल को उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ आई अस्पताल प्रमाणित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल पालमपुर ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने रोटरी संस्था के सभी सदस्यों को इस सम्मान के लिए बधाई दी। शांता कुमार ने कहा कि अस्पताल की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रोटरी संस्था के संस्थापक डॉ. शिव कुमार की दूरदर्शिता और सेवा भावना का परिणाम है कि आज यह संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। उन्होंने डॉ. शिव कुमार को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा कि रोटरी संस्था चिकित्सा के साथ-साथ समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में भी सराहनीय कार्य कर रही है। सलियाणा बाल आश्रम में बेसहारा बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि रोटरी जैसी संस्थाओं की सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणादायी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!