Kangra: 10 साल जेल काटकर भी नहीं सुधरी! फिर चिट्टे सहित धरी 8 मुकद्दमों वाली महिला तस्कर, हिमाचल-पंजाब में चला रही थी नैटवर्क

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2026 05:29 PM

female smuggler arrsted with heroin

हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए जीरो टॉलरैंस अभियान में पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए की टीम ने उपमंडल इंदौरा के तहत डमटाल में एक शातिर और अभ्यस्त महिला नशा तस्कर को 34.5 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) के साथ...

इंदौरा (अजीज): हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए जीरो टॉलरैंस अभियान में पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए की टीम ने उपमंडल इंदौरा के तहत डमटाल में एक शातिर और अभ्यस्त महिला नशा तस्कर को 34.5 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। यह महिला कोई आम तस्कर नहीं है, बल्कि हिमाचल और पंजाब में नशे का एक बड़ा अंतर्राज्यीय नैटवर्क चलाती है।

हाईवे पर गश्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नूरपुर की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर डमटाल स्थित हिल टॉप मंदिर के पास एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घूमती हुई पाई गई। जब पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसे रोका और उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 34.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान सरबजीत कौर पुत्री अमर सिंह, निवासी गली नंबर 3, मकान नंबर 112, कोट खालसा के पास, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

10 साल की सजा काट चुकी है महिला, दर्ज हैं 8 मुकद्दमे
पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़ी गई महिला नशा तस्करी की दुनिया में एक अभ्यस्त अपराधी है। वह इससे पहले भी नशा तस्करी के एक बड़े मामले में दोषी करार दी जा चुकी है और 10 साल के कठोर कारावास की सजा काट चुकी है। सजा पूरी होने के बावजूद उसने अपना काला कारोबार बंद नहीं किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस महिला के खिलाफ वर्ष 2018 में गुरदासपुर में एक, वर्ष 2019 में अमृतसर में दो और हाल ही में वर्ष 2025 में पठानकोट में तीन मामलों सहित नशा तस्करी के कुल 8 आपराधिक मुकद्दमे दर्ज हैं।

पूरे नैटवर्क को खंगाल रही पुलिस
अब पुलिस महिला से कड़ी पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि वह नशे की यह खेप कहां से लाई थी और हिमाचल में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। एक हिस्ट्रीशीटर महिला तस्कर की इस गिरफ्तारी को नूरपुर पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!