Solan: नौणी विश्वविद्यालय में MBA के लिए 3 सितम्बर को वॉक-इन इंटरव्यू, मैरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला

Edited By Vijay, Updated: 01 Sep, 2026 01:13 PM

walk in interview for mba at nauni university on september 3

डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए-सामान्य) कार्यक्रम में प्रवेश की अधिसूचना जारी कर दी है।

सोलन (ब्यूरो): डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए-सामान्य) कार्यक्रम में प्रवेश की अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा स्व-वित्तपोषित सीटों पर दाखिले के लिए 3 सितम्बर को वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह वॉक-इन इंटरव्यू प्रातः 10 बजे से नौणी स्थित कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर के डिपार्टमैंट ऑफ एग्रीबिजनेस मैनेजमैंट में आयोजित होगा। चयनित छात्रों की नियमित कक्षाएं 10 सितम्बर से शुरू कर दी जाएंगी।

इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह से मैरिट के आधार पर दिया जाएगा। मैरिट सूची तैयार करने के लिए अभ्यर्थी के समग्र स्कोर में 10वीं कक्षा के अंकों को 40 प्रतिशत, 12वीं के अंकों को 30 प्रतिशत और स्नातक डिग्री के अंकों को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक (या समकक्ष सीजीपीए) होना अनिवार्य है। वहीं, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। येह सीटें सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए खुली हैं।

इच्छुक अभ्यर्थियों को इंटरव्यू वाले दिन विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र और 2,200 रुपए के आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट साथ लाना होगा। डिमांड ड्राफ्ट "The Comptroller, Dr YS Parmar University of Horticulture & Forestry" के पक्ष में और नौणी (सोलन) में देय होना चाहिए। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वैबसाइट से डाऊनलोड किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ उनकी एक स्व-सत्यापित प्रति भी लानी होगी। इन दस्तावेजों में मुख्य रूप से 10वीं और 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र,  स्नातक डिग्री/प्रोविजनल डिग्री/विस्तृत अंक प्रमाण पत्र, अंतिम शिक्षण संस्थान द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र और डोमिसाइल प्रमाण पत्र शामिल हैं। अधिक जानकारी और आवेदन पत्र डाऊनलोड करने के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वैबसाइट www.uhf.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!