Solan: सोशल मीडिया अकाऊंट पर हथियार प्रदर्शित करने पर मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Oct, 2026 10:55 PM

bbn social media weapons case registered

सोशल मीडिया अकाऊंट पर हथियार प्रदर्शित करने व युवाओं को दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस थाना नालागढ़ में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

बीबीएन (शेर सिंह): सोशल मीडिया अकाऊंट पर हथियार प्रदर्शित करने व युवाओं को दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस थाना नालागढ़ में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में एक युवक अनिल लक्की 3 अन्य युवकों के साथ एक थार गाड़ी के अन्दर पिस्टलनुमा हथियारों का प्रदर्शन कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा इस प्रकार सरेआम हथियारों का प्रदर्शन करना समाज में भय का माहौल पैदा करने और युवा वर्ग को अपराध की राह पर चलने के लिए प्रेरित करने का गैर-कानूनी कृत्य है।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस संबंध में पुलिस द्वारा मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस थाना नालागढ़ में आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 30 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा मामले के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। ​उन्होंने नागरिकों एवं युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन करने, भड़काऊ सामग्री डालने या ऐसी अपुष्ट सूचनाओं व अफवाहों को बढ़ावा न दें। बद्दी पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!