Solan: नौणी विश्वविद्यालय में प्रोफैसर भर्ती पर सवाल, 7 दिन में FIR की मांग

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Oct, 2026 09:16 PM

solan nauni university professor recruitment questions

डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में वर्ष 1999 में हुई सहायक प्रोफैसर की नियुक्ति और पदोन्नति को लेकर सवाल उठे हैं।

सोलन (ब्यूरो): डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में वर्ष 1999 में हुई सहायक प्रोफैसर की नियुक्ति और पदोन्नति को लेकर सवाल उठे हैं। एनएसयूआई की नौणी विश्वविद्यालय इकाई ने कथित अनियमितताओं की जांच तेज करने और सात दिनों के भीतर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। छात्र संगठन ने विवि के कुलाधिपति एवं राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई है। एनएसयूआई के अनुसार वर्ष 1998 के भर्ती विज्ञापन संख्या 04/1998 में संबंधित पद के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नैट) उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता थी। संगठन ने सवाल किया है कि विज्ञापन में राज्य पात्रता परीक्षा (सैट) का उल्लेख किस आधार पर किया गया और क्या यह उस समय लागू नियमों के अनुरूप था?

संगठन ने यह भी आरोप लगाया है कि आवेदन में वर्ष 1995 की हिमाचल प्रदेश सैट परीक्षा उत्तीर्ण करने का दावा किया गया था, लेकिन आवश्यक प्रमाण पत्र संलग्न नहीं था। ऐसे में चयन समिति ने पात्रता का सत्यापन किस आधार पर किया? एनएसयूआई ने भर्ती से जुड़ी मूल फाइलों, प्रमाण पत्रों और चयन समिति की कार्यवाही की जांच की मांग की है। ज्ञापन में कुछ मूल दस्तावेजों के उपलब्ध नहीं होने का आरोप लगाते हुए सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग भी की गई है। एनएसयूआई इकाई महासचिव यशवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि विजीलैंस जांच में तेजी लाकर सात दिन के भीतर एफआईआर दर्ज की जाए। कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उच्च न्यायालय जाएगा और आंदोलन करेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!