Solan: नालागढ़ में कंपनी के मुख्य गेट पर फायरिंग, 12 दिन में तीसरी घटना

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Oct, 2026 08:09 PM

bbn company gate firing

पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत गांव गोल जमाला स्थित यूसुफ इंटरप्राइजिज कंपनी के मुख्य गेट पर फायरिंग की घटना सामने आई है।

बीबीएन (शेर सिंह): पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत गांव गोल जमाला स्थित यूसुफ इंटरप्राइजिज कंपनी के मुख्य गेट पर फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। करीब 12 दिन में फायरिंग की यह तीसरी घटना है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी में अकाऊंटैंट के पद पर कार्यरत दीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि एक बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश 2 व्यक्तियों ने कंपनी के मुख्य गेट पर लगभग 5 राऊंड फायर किए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ में आर्म्स एक्ट एवं अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला पंजीकृत कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर आरोपियों के आने-जाने के मार्ग तथा घटना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त आरोपियों के संभावित ठिकानों का पता लगाने और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष तौर पर गठित पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार प्रयासरत हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!