Solan: चिट्टे की खेप के साथ हरियाणा-पंजाब के युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Oct, 2026 05:35 PM

solan chitta youth arrested

जिला सोलन पुलिस की स्पैशल इन्वैस्टीगेशन यूनिट ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शामती के समीप एक गाड़ी से 54 ग्राम से अधिक चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया है।

सोलन (अमित): जिला सोलन पुलिस की स्पैशल इन्वैस्टीगेशन यूनिट ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शामती के समीप एक गाड़ी से 54 ग्राम से अधिक चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब और हरियाणा के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने शामती के समीप नाकाबंदी की। इस दौरान एक फोर्ड फिगो एस्पायर गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार 2 व्यक्तियों के कब्जे से 54 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरजीत सिंह उर्फ नवी (35) निवासी गांव लोहरा, तहसील डाबा, जिला लुधियाना, पंजाब तथा रवि (29) निवासी गांव खान अहमदपुर, डाकघर डीण, तहसील बराड़ा, जिला अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!