Solan: नेपाल के अधिकारी नौणी में सीख रहे आधुनिक बागवानी तकनीक

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Oct, 2026 11:06 PM

solan nauni nepal officer

नेपाल के 7 प्रांतों के 49 अधिकारी डा. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सेब एवं अखरोट की वैज्ञानिक खेती और प्रबंधन पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

सोलन (ब्यूरो): नेपाल के 7 प्रांतों के 49 अधिकारी डा. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सेब एवं अखरोट की वैज्ञानिक खेती और प्रबंधन पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नेपाल के अधिकारियों की तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ करना तथा समशीतोष्ण फलों की खेती के क्षेत्र में ज्ञान और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार शिक्षा डा. धर्मपाल शर्मा ने किया। उन्होंने वैज्ञानिक बागवानी ज्ञान एवं तकनीकों को सांझा करने के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सेब एवं अखरोट उत्पादन के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है। इसमें समशीतोष्ण फल फसलों की संभावनाओं एवं महत्व, सेब और अखरोट की पौधशाला उत्पादन तकनीकों, सिंचाई एवं जल प्रबंधन, सघन बागवानी प्रणालियों, मूलवृंतों (रूटस्टॉक्स) के चयन, आधुनिक प्रवर्धन विधियों, परागण प्रबंधन, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, कटाई उपरांत प्रबंधन तथा फल प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

डा. अजय शर्मा और डा. मीना कुमारी के समन्वय में संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के सघन सेब बागानों, कीवी और अखरोट के बागानों, पौधशाला, मधुमक्खी पालन तथा फल प्रसंस्करण इकाई का भ्रमण भी करवाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत मशोबरा और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), कंडाघाट का भ्रमण भी आयोजित किया जाएगा। इससे उन्हें आधुनिक बागवानी पद्धतियों के व्यावहारिक उपयोग को समझने में सहायता मिल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!