सोलन में दर्दनाक हादसा, बाइक से गिरकर युवक की मौत; परिवार में पसरा मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Oct, 2026 05:38 PM

motorcyclist dies in a tragic accident in solan

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर बाइक से गिरकर चंबा निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Solan Road Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर बाइक से गिरकर चंबा निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के कंडाघाट-चायल मार्ग पर सोना घाट के पास हुआ। मृतक की पहचान अज्जू, निवासी चंबा के रूप में हुई है। वह शिलडू क्षेत्र में कार्य करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात चायल-कंडाघाट मार्ग पर उसकी बाइक अचानक सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। युवक सड़क पर मुंह के बल गिरा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी जान चली गई।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!