भाजपा ने प्रत्याशियों के लिए लिया पदाधिकारियों का फीडबैक, चारों संसदीय क्षेत्र में करवाई वोटिंग

Edited By Vijay, Updated: 16 Oct, 2022 07:53 PM

voting for candidates

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने पार्टी टिकट के लिए प्रत्याशियों के लिए अपने पदाधिकारियों से फीडबैक लिया है। यह फीडबैक पार्टी ने पदाधिकारियों से गुप्त मतदान के जरिए लिया है। इसके लिए रविवार को बाकायदा प्रदेश की चारों संसदीय क्षेत्र में पदाधिकारियों की राय...

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने पार्टी टिकट के लिए प्रत्याशियों के लिए अपने पदाधिकारियों से फीडबैक लिया है। यह फीडबैक पार्टी ने पदाधिकारियों से गुप्त मतदान के जरिए लिया है। इसके लिए रविवार को बाकायदा प्रदेश की चारों संसदीय क्षेत्र में पदाधिकारियों की राय जानने के लिए चारों संसदीय क्षेत्र में विधानसभा के अनुसार वोटिंग करवाई है। इस वोटिंग में पार्टी के राज्य, मंडल व जिला पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों सहित भाजपा समॢथत पंचायती राज व स्थानीय निकायों, नगर निगम, जिला परिषद के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन पदाधिकारियों ने उनके क्षेत्र में किस भाजपा नेता को टिकट मिलना चाहिए, उसको लेकर अपना मत देना था। इसमें पदाधिकारी पार्टी टिकट के लिए अपना नाम भी लिख सकता है, साथ ही वह प्रत्याशी के लिए अपने पसंद के तीन या इससे अधिक नाम भी लिख सकते थे। संसदीय क्षेत्र के अनुसार संबंधित विधानसभा क्षेत्र में पदाधिकारियों की राय के अनुसार पार्टी प्रत्याशियों की सूची तैयार कर चुनाव समिति को सौंपी जाएगी। पार्टी टिकट के लिए पदाधिकारियों द्वारा  वोटिंग के माध्यम से दिए गए फीडबैक को भी ध्यान में रखा जाएगा। हिमाचल में पार्टी ने पहली बार प्रत्याशी चयन के लिए यह प्रक्रिया अपनाई है। 

दिल्ली से आईं थीं मत पेटियां
पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर गुटबाजी को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने पार्टी प्रत्याशी चुनने से पहले पदाधिकारियों की वोटिंग करवाने का निर्णय लिया तथा रविवार सुबह हाईकमान ने दिल्ली से प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों के मुख्यालयों पर 4 हैलीकॉप्टर भेजे। शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा के धर्मशाला पहुंचे इन हैलीकॉप्टर में विधानसभा सीट वाइज मतपेटियां थीं। पार्टी पदाधिकारियों को फोन पर शिमला, मंडी, हमीरपुर और धर्मशाला पहुंचने के निर्देश दिए गए। अचानक आए इस बुलावे से पदाधिकारी भी हैरान दिखे। संसदीय मुख्यालय पहुंचने के बाद इन पदाधिकारियों को पार्टी प्रत्याशी के लिए अपनी रॉय बताने के लिए कागज पकड़ा दिए गए। यह एक्सरसाइज विधानसभा वाइज चली तथा वोटिंग पूरी होते ही सारी मतपेटियां हैलीकॉप्टर से ही तुरंत दिल्ली भेज दी गई। सोमवार को दिल्ली में चुनाव कमेटी की बैठक में वोटिंग का परिणाम रखा जाएगा तथा उसके आधार पर टिकट दी जाएगी। 

दूसरे दल से आए नेताओं का हुआ विरोध
पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी प्रत्याशी चुनने को लेकर हुई वोटिंग में कई पदाधिकारियें ने दूसरे दल से आए नेताओं को टिकट देने का विरोध किया। कई पदाधिकारियों ने अपनी पसंद के एक ही नेता का नाम लिखा तो कुछ ने अपने नाम की भी सिफारिश की। तो कुछ ने कमल का फूल लिखा। वहीं कुछ ने दल बदलुओं को टिकट देने का विरोध किया। हिमाचल भाजपा 3 से ज्यादा धड़ों में बंटी है। 

19 या 20 अक्तूबर को हो सकती है प्रत्याशियों की घोषणा
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा 19 या 20 अक्तूबर तक कर सकती है। प्रत्याशी का चयन करने के लिए पार्टी ने जहां पहले कई चरण में एजेंसियों से सर्वे करवाया है तथा उसके बाद कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों की भी राय ली है। पार्टी पहले ही जिताऊ प्रत्याशियों को ही टिकट देने का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में कई मंत्रियों व विधायकों के टिकट कटने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। 

कार्यकर्ताओं की राय से होगा भाजपा प्रत्याशियों का चयन : कश्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की हिमाचल में इस बार प्रत्याशियों के चयन से पूर्व भाजपा अपने कार्यकर्ताओं से राय एकत्रित कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को सभी चार संसदीय क्षेत्रों में भाजपा द्वारा जिला बैठकों का आयोजन किया गया है। इसमें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला, मंडल के पदाधिकारी, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, मोर्चे प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्रियों और पंचायती राज संस्थानों में जीते प्रतियाशियों ने भाग लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की मतदान के माध्यम से कार्यकर्ता भी अपनी राय पार्टी को दे रहे है। इस राय का समावेश संसदीय क्षेत्र के अनुसार किया जा रहा है और इस बार भाजपा का प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के राय से होगा। 

भाजपा चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक
प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। राजीव बिंदल ने उप समितियों के सभी प्रमुखों की एक संयुक्त बैठक ली और बाद में उन्होंने प्रत्येक उप समिति के साथ अलग से बैठक भी की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, पायल वैद्य, प्रो. डॉ. सिकंदर कुमार और राजीव भारद्वाज विशेष रूप में उपस्थित रहे।

एक-दो स्थानों पर गहमागहमी
जानकारी के अनुसार हमीरपुर तथा अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं का नाम मतदान के लिए तैयार लिस्ट में नहीं था। इससे कुछ कार्यकर्ता भड़क गए तथा उन्हें वोटिंग स्थल से बाहर निकालने पर गहमागहमी भी हुई। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!