Himachal : कहासुनी ने लिया खूनी रूप, सेल्समैन पर धारदार हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Sep, 2026 03:25 PM

salesman attacked with a sharp edged weapon in solan

हिमाचल प्रदेश के सोलन में दो लोगों ने कहासुनी के बाद शराब की एक दुकान के सेल्समैन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Solan News : हिमाचल प्रदेश के सोलन में दो लोगों ने कहासुनी के बाद शराब की एक दुकान के सेल्समैन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरूवार रात मॉल रोड स्थित दुकान की है, जहां कांगड़ा निवासी सेल्समैन पंकज पर हमला किया गया, जिसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोटों के कारण बाद में उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। सोलन के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय वर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से शराब की दुकान पर काम कर रहे पंकज की कल रात सिरमौर के हरिपुरधर निवासी दो लोगों से कहासुनी हो गई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों आरोपियों ने अचानक एक धारदार हथियार से पंकज पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने कल रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!