पालमपुर नगर निगम में जीत पर कांग्रेस ने निकाली विजय रैली, जानिए क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री

Edited By Vijay, Updated: 09 Apr, 2021 11:41 PM

victory rally of congress in palampur

नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस की बड़ी जीत ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव का ट्रेलर दिखाया है। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर में कही। कांग्रेस द्वारा नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत के बाद विजय रैली का आयोजन किया गया। इसमें नेता...

पालमपुर (ब्यूरो): नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस की बड़ी जीत ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव का ट्रेलर दिखाया है। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर में कही। कांग्रेस द्वारा नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत के बाद विजय रैली का आयोजन किया गया। इसमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक आशीष बुटेल सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में 4 नगर निगम चुनावों में सबसे बड़ी जीत पालमपुर में कांग्रेस पार्टी को मिली है। पालमपुर की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया तथा भाजपा मात्र 2 सीटों पर जा सिमटी है। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचित पार्षद जनता से किए गए वायदों को पूरा करने का काम करेंगे।

विधायक आशीष बुटेल ने मनवाया अपना लोहा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने इस जीत के साथ अपना लोहा मनवाया है तथा वर्ष 2022 में भी कांग्रेस पालमपुर से एकतरफा जीत प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर में नगर निगम चुनाव में सरकार ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया तथा लोगों को धमकाया तक गया, वहीं शराब की खेप भी पकड़ी गई परंतु इसके बावजूद आशीष बुटेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने पालमपुर में बड़ी जीत दर्ज कर वर्ष 2022 के चुनावों का ट्रेलर दिखा दिया है। इस अवसर पर विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर के लोगों ने विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया था तथा नगर निगम चुनाव में भाजपा के दबाव के बावजूद लोगों ने कांग्रेस के प्रति जनादेश देकर कांग्रेस की नीतियों के प्रति अपना समर्थन दिया है।

नगर निगम चुनावों के नतीजे राज्य में सत्ता बदलाव के संकेत

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि राज्य के चार नगर निगम चुनावों के नतीजे प्रदेश में सत्ता बदलाव का स्पष्ट संकेत हैं क्योंकि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार के जन विरोधी फैसलों से तंग आ चुकी है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने के उपरांत पत्रकारों से बात कर रहे थे।                   

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!