शिमला में कुत्तों व बंदरों का आतंक, 2 दिन में 3 को काटा; पार्षद ने नगर निगम आयुक्त व वन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Sep, 2026 02:04 PM

menace of dogs and monkeys in shimla 3 people bitten in 2 days

Shimla News : राजधानी शिमला में कुत्तों और बंदरों के काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे लोग खौफजदा हो गए है। लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। बीते दो दिनों से जली के इंद्रनगर में कुत्तों और बंदरों के काटने के 3 मामले सामने आए हैं।...

Shimla News : राजधानी शिमला में कुत्तों और बंदरों के काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे लोग खौफजदा हो गए है। लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। बीते दो दिनों से जली के इंद्रनगर में कुत्तों और बंदरों के काटने के 3 मामले सामने आए हैं। इसमें बंदरों के हमले से एक युवक गिर गया है, जबकि एक युवती भी सीढ़ियों से गिरकर घायल हुई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।ऑ

ऐसे में क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। वार्ड पार्षद कमलेश मेहता ने शहर में कुत्तों के काटने के बढ़ते मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त को पत्र सौंपा है, साथ ही त्वरित कार्रवाई की मांग की है। कमलेश मैहता ने कहा कि क्षेत्र में लगातार आवारा कुत्तों और बंदरों के हमलों से लोगों में भय का माहौल है। खासकर स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद ने नगर निगम से वन विभाग के साथ समन्वय कर बंदरों और आवारा कुत्तों से लोगों को राहत दिला का आग्रह किया है। वहीं पार्षद कमलेश मैहता ने डीएफओ शहरी को ज्ञापन सौंपकर बंदरों की समस्या को लेकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!