Hamirpur: बड़सर में 10 सितम्बर को एक साथ होंगे ये 2 अहम काम, SDM ने जारी किए निर्देश

Edited By Vijay, Updated: 08 Sep, 2026 04:07 PM

vehicle passing and driving test

हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल के निवासियों के लिए एक जरूरी खबर है। उपमंडल में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टैस्ट की तिथि निर्धारित कर दी गई है। ये दोनों महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं आगामी 10 सितम्बर को बणी स्थित समोह मैदान में आयोजित की जाएंगी।

बड़सर (सुभाष): हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल के निवासियों के लिए एक जरूरी खबर है। उपमंडल में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टैस्ट की तिथि निर्धारित कर दी गई है। ये दोनों महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं आगामी 10 सितम्बर को बणी स्थित समोह मैदान में आयोजित की जाएंगी।

वाहन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टैस्ट एक ही दिन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

एसडीएम स्वाति डोगरा ने उन सभी वाहन मालिकों (जिन्हें अपने वाहन पास करवाने हैं) और ड्राइविंग टैस्ट देने वाले आवेदकों से अपील की है कि वे समय रहते मोटर वाहन अधिनियम के तहत अपने सभी आवश्यक कागजात और फाइलें पूरी तरह से तैयार करवा लें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार निर्धारित तिथि को समय पर समोह मैदान पहुंचें और अपने दस्तावेज दुरुस्त रखें, ताकि मौके पर उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी का सामना न करना पड़े।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!