हमीरपुर में 2 नाबालिग अचानक हुए लापता, परिवार में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Oct, 2026 11:42 AM

two minors suddenly went missing in hamirpur

Hamirpur : सदर थाना के अंतर्गत 2 अलग-अलग क्षेत्रों से 2 नाबालिगों के अचानक लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

Hamirpur News : सदर थाना के अंतर्गत 2 अलग-अलग क्षेत्रों से 2 नाबालिगों के अचानक लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

दोनों परिवारों में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, लापता हुए नाबालिगों में से एक बिहार का रहने वाला है, जबकि दूसरा नेपाली मूल का है। बच्चों के अचानक गायब गायब होने से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। पुलिस ने नाबालिगों का सुराग लगाने के लिए मुखबिरों को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही संदिग्ध रूटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि बच्चों की लोकेशन का पता लगाया जा सके।

विशेष टीम का गठन

लापता बच्चों को तलाशने के लिए पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इस स्पैशल टीम ने मोर्चा संभालते हुए तलाश अभियान शुरू कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मुस्तैदी से छानबीन कर रही है और जल्द ही नाबालिगों को तलाश लिया जाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!