Bilaspur: इंटर्नशिप कर रहा युवक निकला चिट्टा तस्करी का कथित मुख्य सूत्रधार! पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 02 Oct, 2026 08:23 PM

trainee doctor arrested with heroin case

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्वारघाट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चिट्टा तस्करी रैकेट के कथित मुख्य सूत्रधार को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्वारघाट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चिट्टा तस्करी रैकेट के कथित मुख्य सूत्रधार को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में नशे की इस खेप का मुख्य सप्लायर पेशे से एक प्रशिक्षु डॉक्टर है। आरोपी की पहचान भरत भूषण निवासी गांव कसेह, डाकघर औहर, तहसील झंडूता व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है जाेकि मंडी अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था। 

पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले का खुलासा 25 सितम्बर को हुई एक गिरफ्तारी के बाद हुआ। स्वारघाट पुलिस ने नियमित नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका था। चैकिंग के दौरान वाहन में सवार 2 लोगों अमनदीप निवासी हमीरपुर और कंचन जसवाल निवासी ऊना के कब्जे से 12.4 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

प्रारंभिक गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की और उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाली। इसी तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर इस सप्लाई चेन में प्रशिक्षु डॉक्टर की संलिप्तता सामने आई। पुलिस का दावा है कि पकड़ी गई 12.4 ग्राम चिट्टे की खेप की सप्लाई में इस प्रशिक्षु डॉक्टर की ही मुख्य भूमिका थी, जिसके पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को आरोपी प्रशिक्षु डॉक्टर की बाजू पर इंजैक्शन लगाने के कई निशान मिले हैं। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इन निशानों का संबंध सीधे तौर पर ड्रग्स के सेवन से है। यह अभी चिकित्सा और फोरैंसिक जांच का विषय है।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह खेप मूल रूप से कहां से लाई गई थी और इस रैकेट के जरिए इसे आगे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। एसपी ने स्पष्ट किया कि नशे के इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है और जल्द ही इस रैकेट में शामिल अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!