Bilaspur में 60 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, बस में यात्री बनकर कर रहा था सफर

Edited By Vijay, Updated: 25 Sep, 2026 10:29 PM

youth arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक बस यात्री को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ रंगे...

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक बस यात्री को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पड़ोसी राज्य पंजाब का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने फोरलेन पर स्थित पट्टा के समीप नाका लगाया हुआ था और वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बस को चैकिंग के लिए रोका गया। तलाशी अभियान के दौरान बस में सवार एक युवक के पास से 60.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। नशे की इस खेप के अलावा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 गैस लाइटर और स्मोकिंग पेपर भी बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान पारस (26) निवासी पृथ्वीनगर, जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है।

नशे की खेप मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत चिट्टे को अपने कब्जे में लेकर आरोपी पारस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना बिलासपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अब इस नैटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस द्वारा चिट्टे की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से लाया था और आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!