Bilaspur: चिट्टा बरामदगी मामले में सप्लाई चेन का एक और आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Sep, 2026 04:57 PM

bilaspur chitta accused arrested

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने 11.38 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में ड्रग सप्लाई चेन से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर (बंशीधर): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने 11.38 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में ड्रग सप्लाई चेन से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशीष कुमार (26) निवासी गसौड़ डाकघर जुखाला, तहसील सदर, बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गत 3 सितम्बर को थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज किया गया था। मामले में गत 2-3 सितम्बर की रात को पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान एक वाहन की तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने 11.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। मामले में पुलिस पहले ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने सप्लाई चेन से जुड़े एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्त में लिया है।

पुलिस की जांच अब केवल बरामद नशे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके बैकवर्ड लिंकेज और नशे की सप्लाई के नैटवर्क तक पहुंचने पर फोकस किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को नशे की खेप कहां से मिलती थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा है कि मामले में सामने आने वाले अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। नशे के नैटवर्क की कड़ियां जोड़कर सप्लाई चेन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करने का सिलसिला जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!