‌Bilaspur: टैक्सी में सवार पंजाब का युवक निकला तस्कर, फाेरलेन पर 47.25 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 03 Oct, 2026 03:43 PM

youth of punjab arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पहाड़ की जवानी को बर्बाद करने वाले इस नशे की अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ...

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश में चिट्टा के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पहाड़ की जवानी को बर्बाद करने वाले इस नशे की अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पड़ोसी राज्य पंजाब का रहने वाला है और वह टैक्सी के माध्यम से नशे की यह खेप हिमाचल ला रहा था।

जानकारी के अनुसार स्पैशल डिटैक्शन टीम ने पुलिस थाना घुमारवीं के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कीरतपुर-नेरचौक फाेरलेन पर बलोह के समीप मंदरीघाट लिंक रोड के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान टीम ने एक टैक्सी (एचपी 01के-0930) को जांच के लिए रोका। जब पुलिस ने टैक्सी में सवार एक युवक पर शक होने के बाद उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ। मौके पर जांच करने पर यह पदार्थ चिट्टा पाया गया, जिसका वजन 47.25 ग्राम निकला।

पुलिस ने तुरंत नशे की खेप को अपने कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 23 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। आरोपी बगदादी गेट फरीदकोट, तहसील व जिला फिरोजपुर (पंजाब) का स्थायी निवासी है। इस मामले को लेकर पुलिस थाना घुमारवीं में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुट गई है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!