Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Sep, 2026 11:34 AM

Bilaspur News : घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 में एक निजी होटल के पीछे बनी झुग्गी में एक अज्ञात व्यक्ति का संदिग्ध शव बरामद हुआ है। झुग्गी में रहने वाले राजस्थान के प्रवासी मजदूर ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।
Bilaspur News : घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 में एक निजी होटल के पीछे बनी झुग्गी में एक अज्ञात व्यक्ति का संदिग्ध शव बरामद हुआ है। झुग्गी में रहने वाले राजस्थान के प्रवासी मजदूर ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सूचना प्राप्त हुई कि निजी होटल के पीछे स्थित एक अस्थायी झुग्गी में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना घुमारवीं की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की आयु 35 से 40 वर्ष के करीब है। झुग्गी में रहने वाले राजस्थान निवासी प्रवासी मजदूर दर्शन ने बताया कि वह 2 माह पहले अपने परिवार सहित घर गया हुआ था और 2 दिन पहले ही वापस लौटा है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे जब वह अपनी झुग्गी पर पहुंचा तो उसने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसकी सूचना उसने अपने जमीन मालिक और घुमारवीं पुलिस को दी। दर्शन ने मृत व्यक्ति को न जानने की बात कही है।
वहीं, मौके पर झुग्गी में चाकू, टूटी हुई शराब की बोतलें मिली हैं। मृतक के गले में काटने के निशान मौजूद हैं। झुग्गी में अंदर से कुंडी लगी हुई थी तथा बाहर से ताला था। घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। एएसपी बिलासपुर प्रताप सिंह ठाकुर ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें