Breaking : घर से पेपर देने निकले छात्र ने सीर खड्ड में लगाई छलांग(VIDEO)

Edited By kirti, Updated: 16 Jan, 2020 12:25 PM

हिमाचल प्रदेश में एक छात्र ने सीर खड्ड में छलांग लगा दी। मामला घुमारवीं के एक निजी स्कूल के छाक्ष का है। जोकि घर से स्कूल जाने को निकला था। लेकिन रास्ते में उसके मन में पता नहीं क्या आया कि उसने खड्ड में छलांग लगा दी। जिसका वीरवार को प्रेक्टिकल का...

बिलासपुर(मुकेश): हिमाचल प्रदेश में एक छात्र ने सीर खड्ड में छलांग लगा दी। मामला घुमारवीं के एक निजी स्कूल के छाक्ष का है। जोकि घर से स्कूल जाने को निकला था। लेकिन रास्ते में उसके मन में पता नहीं क्या आया कि उसने खड्ड में छलांग लगा दी। जिसका वीरवार को प्रेक्टिकल का पेपर था। घर से वह स्कूल के लिए निकला लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। जोकि 12वीं क्लास का छात्र है। पर प्रबंधन ने परिजनों को सूचित किया। जब परिजन उसे तलाश कर रहे थे तो वह घुमारवीं पुल पर खड़ा था। जब उसने अपने भाई को आता देखा तो सीर खड्ड में छलांग लगा दी।
PunjabKesari

छलांग लगाने के बाद वह एक बड़े पत्थर पर पड़ा और उसके बाद पानी में जा गिरा। स्थानीय युवकों और पुल का कार्य कर रहे मजदूरों ने उसे बाहर निकाला और घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है लेकिन उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रिंसिपल और कुछ शिक्षक अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर दिया है तथा छानबीन की जा रही हैं। छात्र के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है ।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!