Edited By Kuldeep, Updated: 25 Jun, 2026 06:22 PM

पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत 24 जून को अंकित जसवाल निवासी भदसाली ने बाइक चोरी होने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई थी।
टाहलीवाल (गौतम): पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत 24 जून को अंकित जसवाल निवासी भदसाली ने बाइक चोरी होने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर डीएसपी हरोली मोहन रावत के नेतृत्व में हरोली पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी में संलिप्त 5 युवकों की पहचान की, जिनमें 3 आरोपी बाल एवं 2 आरोपी अमित कुमार (18) निवासी कुठारखुर्द तथा बबलू राम (27ग) निवासी सुनेहरा को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी अमित कुमार की निशानदेही पर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से 2 अन्य संदिग्ध मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं, जिन पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी तथा आरोपियों द्वारा उनके वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय ऊना में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।