Mandi: 25 तक पुलिस रिमांड पर भेजा मां की हत्या का आरोपी

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jun, 2026 07:53 PM

sundernagar accused remand

जयदेवी क्षेत्र के गांव गेहरी में मां की हत्या के आरोपी खेमा राम पुत्र फागणू राम को न्यायालय में पेश करने पर 25 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

सुंदरनगर (सोढी): जयदेवी क्षेत्र के गांव गेहरी में मां की हत्या के आरोपी खेमा राम पुत्र फागणू राम को न्यायालय में पेश करने पर 25 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे का आदी था और लगातार घर में मारपीट व हुड़दंग करता था। परिवार का सारा खर्च उसकी मां पार्वती देवी की आय पर ही निर्भर था। पार्वती देवी हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में चपरासी के पद पर कार्यरत थी। वह लकवा (पैरालिसिस) से पीड़ित पति, इकलौते बेटे व बहू और उनके बच्चों की देखभाल तथा आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रही थी।

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात आरोपी नशे की हालत में घर पहुंचा और अपने पिता के साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर जब मां पार्वती देवी बीच-बचाव के लिए आईं तो आरोपी का गुस्सा उन पर टूट पड़ा। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार जान बचाने के लिए पार्वती देवी घर से निकलकर समीप के नाले की ओर भागी, लेकिन आरोपी बेटे ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और नाले के पास पहुंचकर अपनी मां पार्वती देवी के सिर पर डंडे से वार कर दिया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच जारी है तथा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!