Mandi: स्कूटी सवार 2 युवकों से चरस बरामद, एक आरोपी ऊना तो दूसरा हमीरपुर जिले से

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Sep, 2026 11:40 AM

baldwara charas seized

उपमंडल सरकाघाट की उपतहसील ढलवाण के अंतर्गत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार 2 युवकों से 93 ग्राम चरस बरामद की है।

बल्द्वाड़ा (नरेश): उपमंडल सरकाघाट की उपतहसील ढलवाण के अंतर्गत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार 2 युवकों से 93 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम ढलवाण के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मंडी की तरफ से जाहु की ओर आ रही स्कूटी को जांच के लिए रोका गया।

जब स्कूटी सवार दोनों युवकों की तलाशी लेने पर उनसे चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान मनीष पुरी पुत्र विजय कुमार निवासी खरोटा, बंगाणा व जिला ऊना तथा दिनेश कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी भोटा व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!