Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Oct, 2026 05:00 PM

shimla vote theft vigilant

देश में वोट चोरी के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों के साथ-साथ हर नागरिक को भी सजग होना पड़ेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को शिमला से जारी एक बयान में यह बात कही।

शिमला (ब्यूरो): देश में वोट चोरी के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों के साथ-साथ हर नागरिक को भी सजग होना पड़ेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को शिमला से जारी एक बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर के नाम पर दो चुनाव आयुक्तों की असहमति के बावजूद एकतरफा फैसला लेते हुए प्रपत्र 6 में बदलाव किया और देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को उनके मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने न केवल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि देश के संविधान और लोकतंत्र का खुलेआम हनन भी किया है। इस कारण देश अब उन्हें इस पद पर स्वीकार नहीं कर सकता। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया है कि वे दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवम्बर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की देश बचाओ, वोट बचाओ महारैली में बढ़-चढ़कर भाग लें। यह महारैली भाजपा के खिलाफ एक बड़ा जन-आंदोलन साबित होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!