Shimla: नहीं रहे शिमला की पहचान ‘हिमबाला’ प्रतिमा के मूर्तिकार प्रो. एमसी सक्सेना

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Oct, 2026 08:55 PM

shimla sculptor death

राजधानी शिमला के रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क में स्थापित पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में पहाड़ी महिला की प्रतिमा ‘हिमबाला’ के मूर्तिकार प्रो. एमसी सक्सेना ने अपनी कला से रिज को खास पहचान दी है।

शिमला (ब्यूरो): राजधानी शिमला के रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क में स्थापित पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में पहाड़ी महिला की प्रतिमा ‘हिमबाला’ के मूर्तिकार प्रो. एमसी सक्सेना ने अपनी कला से रिज को खास पहचान दी है। ‘हिमबाला’ की प्रतिमा शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है। यह प्रतिमा प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और पहाड़ी जीवनशैली की झलक प्रस्तुत करती है। रिज मैदान पर घूमने आने वाले पर्यटक अक्सर इस प्रतिमा के साथ तस्वीरें लेते नजर आते हैं।

रिज मैदान को पहचान देने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं चित्रकार प्रोफैसर महेश चंद्र सक्सेना (एमसी सक्सेना) का 92 वर्ष की आयु में रविवार को शिमला में निधन हो गया है। लंबे समय वह अस्वस्थ चल रहे थे। उनका जन्म 1934 को हुआ था। प्रो. सक्सेना ने अपनी कला के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और पहाड़ी जीवनशैली को साकार रूप देने का प्रयास किया है। शिमला के माल रोड पर बने भित्तिचित्र भी प्रो. सक्सेना की कला से जुड़े प्रमुख कार्यों में शामिल हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!