Shimla: भाजपा जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जयराम-अनुराग ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Oct, 2026 09:36 PM

shimla bjp conference

हिमाचल प्रदेश भाजपा के 2 बड़े नेताओं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने ठियोग भाजपा जनप्रतिनिधि सम्मेलन में कांग्रेस सरकार को घेरा।

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश भाजपा के 2 बड़े नेताओं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने ठियोग भाजपा जनप्रतिनिधि सम्मेलन में कांग्रेस सरकार को घेरा। इस दौरान दोनों नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं व स्थानीय शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद भाजपा सरकार का बनना तय है। दोनों नेताओं ने सम्मेलन में भाग लेने के साथ पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत भी की। सम्मेलन में सांसद सुरेश कश्यप के अलावा अन्य नेताओं ने भी भाग लिया।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश में चाहे कांग्रेस सरकार 68 जिलों का गठन भी कर ले, फिर भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जिला परिषद सदस्य तारा और नेहा चट्टान की तरह भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी रहीं, जबकि मुख्यमंत्री ने पूरी ताकत से चुनाव जीतने का प्रयास किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में छुट्टियां मनाने तो आते हैं, लेकिन उनके पास जनता का हाल पूछने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का खटाखट मॉडल खटारा हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं ने एक बार यह नहीं पूछा कि 1,500 रुपए, 5 लाख नौकरियां देने व 100 रुपए किलो दूध खरीदने का क्या हुआ? ठियोग सम्मेलन में भाग लेने के बाद अनुराग ठाकुर शिमला के रिज मैदान पर भी घूमे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!