Edited By Kuldeep, Updated: 17 Oct, 2026 07:06 PM

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रशासनिक हित में दो चिकित्साधिकारियों (विशेषज्ञ) के समायोजन के आदेश जारी किए हैं।
शिमला (संतोष): स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रशासनिक हित में दो चिकित्साधिकारियों (विशेषज्ञ) के समायोजन के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही एक अन्य चिकित्सक के पुराने आदेशों में संशोधन किया गया है। डा. आकांक्षा शर्मा (नेत्र रोग विशेषज्ञ) को नागरिक अस्पताल नूरपुर (जिला कांगड़ा) से बदलकर अब जोनल अस्पताल धर्मशाला जिला कांगड़ा में तैनात किया गया है। डा. इंदु सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ) को नागरिक अस्पताल हरोली (जिला ऊना) से समायोजित कर जोनल अस्पताल धर्मशाला जिला कांगड़ा में नई जिम्मेदारी दी गई है।
दोनों चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यभार पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, विभाग द्वारा जारी एक अन्य अधिसूचना के अनुसार 14 सितम्बर को जारी आदेशों में संशोधन करते हुए डा. दिव्या, एमओ (ओबीजी) के स्थानांतरण आदेशों को वापस ले लिया गया है। वह पहले की तरह नागरिक अस्पताल ज्वाली जिला कांगड़ा में अपनी सेवाएं देती रहेंगी तथा पीजी कोर्स से पहले निष्पादित बांड की शर्तों को पूरा करेंगी।