Edited By Kuldeep, Updated: 28 Oct, 2026 06:36 PM

राजधानी शिमला में नाबालिगा के प्रति यौन उत्पीड़न के एक मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है।
शिमला (संतोष): राजधानी शिमला में नाबालिगा के प्रति यौन उत्पीड़न के एक मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट दुष्कर्म एवं पोक्सो शिमला ने त्वरित सुनवाई के बाद आरोपी को 4 वर्ष के कारावास और 5,000 के जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट दुष्कर्म एवं पोक्सो शिमला की अदालत ने पत्राचार और साक्ष्यों के आधार पर यह अहम फैसला सुनाया।
अदालत ने आरोपी अमित चौहान को नाबालिगा के यौन उत्पीड़न का दोषी पाते हुए 4 वर्ष की सजा और 5 हजार रुपए का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। एएसपी मेहर पंवर ने कहा कि शिमला पुलिस महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर पूरी तरह गंभीर है।