Shimla: दीवाली पर घर लौटने वालों के लिए चंडीगढ़ से HRTC चलाएगा अतिरिक्त स्पैशल बसें

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Oct, 2026 10:50 PM

shimla diwali special buses

दीवाली पर अपने घर और गृह जिलों में पहुंचने वाले हिमाचल प्रदेश के हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम 6 और 7 नवम्बर को चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए...

शिमला (राजेश): दीवाली पर अपने घर और गृह जिलों में पहुंचने वाले हिमाचल प्रदेश के हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम 6 और 7 नवम्बर को चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 29 अतिरिक्त स्पैशल बसें चलाएगा। इससे दीवाली पर घर लौटने वाले लोगों को सफर में सुविधा मिलेगी और बसों में सीटों के लिए होने वाली मारामारी से राहत मिलने की उम्मीद है। इन स्पैशल बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को एचआरटीसी की आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा। निगम ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपनी सीट आरक्षित करवा लें, ताकि त्यौहार के दौरान घर पहुंचने में परेशानी न हो।

सीटें भरने पर बढ़ेंगी बसें
एचआरटीसी ने यात्रियों की मांग को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। यदि ऑनलाइन बुकिंग के दौरान इन बसों की सभी सीटें भर जाती हैं, तो निगम संबंधित रूटों पर यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार अन्य स्पैशल बसें भी चलाएगा। इससे दीवाली के दौरान चंडीगढ़ से हिमाचल आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त परिवहन सुविधा मिल सकेगी। दीवाली पर चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में नौकरी, कारोबार तथा पढ़ाई करने वाले हिमाचल के हजारों लोग अपने गृह जिलों में त्यौहार मनाने पहुंचते हैं। ऐसे में बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है और सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। एचआरटीसी की ओर से 29 अतिरिक्त स्पैशल बसें चलाने के फैसले से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!