HPU Shimla: बीएड के 4 वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स में प्रवेश के लिए काऊंसलिंग का शैड्यूल जारी, देखें किस कैटेगरी में कितनी सीटें हैं खाली

Edited By Vijay, Updated: 05 Jul, 2026 07:30 PM

chance to get admission in the 4 year integrated bed course

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में बीएड के 4 वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स (इंटीग्रेटिड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम) में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। पहले राऊंड के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दूसरे राऊंड की काऊंसलिंग का...

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में बीएड के 4 वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स (इंटीग्रेटिड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम) में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। पहले राऊंड के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दूसरे राऊंड की काऊंसलिंग का शैड्यूल और रिक्त सीटों का रोस्टर जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पहले राऊंड की काऊंसलिंग प्रक्रिया संपन्न होने के बाद इस कोर्स में कुल 144 सीटें भर चुकी हैं। अब शेष रिक्त सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरे राऊंड की काऊंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी 8 जुलाई तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 9 जुलाई को काऊंसलिंग आयोजित की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डिपार्टमैंट ऑफ टीचर्स एजुकेशन के हैड प्रो. कुलदीप सिंह कटोच ने बताया कि 9 जुलाई को सुबह 10 बजे से एचपीयू के सभागार में काऊंसलिंग शुरू होगी। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। प्रो. कटोच ने स्पष्ट किया कि छात्रों को प्रवेश राष्ट्रीय परीक्षण एजैंसी  द्वारा आयोजित एनसीईटी परीक्षा के स्कोर के आधार पर ही दिया जाएगा।

विभाग द्वारा जारी प्रवेश सूचना (सीट मैट्रिक्स) के अनुसार बीए-बीएड (मिडल) में बोनाफाइड हिमाचली अभ्यर्थियों के लिए 26, एससी के लिए 7, एसटी के लिए 3 और पीडब्ल्यूडी (एचपी) वर्ग के लिए 2 सीटें रिक्त हैं। वहीं, बीए-बीएड (सैकेंडरी) में सामान्य और हिमाचली सामान्य वर्ग की सीटें फुल हो चुकी हैं, जबकि एससी वर्ग में 7, एसटी में 2 और पीडब्ल्यूडी में 2 सीटें अभी भी उपलब्ध हैं। इसी प्रकार बीएससी-बीएड (मिडल) में हिमाचली अभ्यर्थियों के लिए 20, एससी के लिए 7, एसटी के लिए 3 तथा पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 2 सीटें खाली हैं। बीएससी-बीएड (सैकेंडरी) में केवल पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 2 सीटें रिक्त हैं, जबकि अन्य सभी श्रेणियों की सीटें भर चुकी हैं। इसके अलावा, बीकॉम-बीएड (सैकेंडरी) में सामान्य वर्ग की 4, हिमाचली अभ्यर्थियों की 28, एससी की 7, एसटी की 3 और पीडब्ल्यूडी वर्ग की 2 सीटें रिक्त हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!