Shimla: बाढ़ राहत के लिए हिमाचल को 193.95 करोड़ रुपए की अग्रिम केंद्रीय सहायता

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Aug, 2026 11:04 PM

shimla himachal centre relief

मानसून-2026 के दौरान बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि (एसडीआरएफ) के तहत बड़ी राहत प्रदान की है।

​​शिमला (ब्यूरो): मानसून-2026 के दौरान बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि (एसडीआरएफ) के तहत बड़ी राहत प्रदान की है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सात राज्यों के लिए कुल 2117.85 करोड़ रुपए की अग्रिम केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश को 193.95 करोड़ रुपए एसडीआरएफ के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के अग्रिम के रूप में जारी किए जाएंगे।

केंद्र सरकार के अनुसार हिमाचल प्रदेश को वित्तीय वर्ष 2026-27 की एसडीआरएफ की पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी थी। मानसून के दौरान राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की वित्तीय बाधा न आए, इसे देखते हुए दूसरी किस्त भी अग्रिम रूप से स्वीकृत की गई है।

अग्रिम सहायता के तहत अरुणाचल प्रदेश को 44.55 करोड़ रुपए, असम को 379.35 करोड़ रुपए, गुजरात को 500 करोड़ रुपए, महाराष्ट्र को 500 करोड़ रुपए, हिमाचल प्रदेश को 193.95 करोड़ रुपए तथा ओडिशा को 500 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। इस निर्णय से बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!