Edited By Kuldeep, Updated: 11 Oct, 2026 08:18 PM

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 दर्ज की गई है।
शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 दर्ज की गई है। इसका केंद्र जमीन से 9 किलोमीटर की गहराई में (अक्षांश 32.839 उत्तर और देशांतर 76.267 डिग्री पूर्व) स्थित था। तीव्रता काफी कम होने के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है।