Shimla: बिजली बोर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 60 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Oct, 2026 06:24 PM

shimla electricity board accident insurance

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड ने अपने पात्र कर्मचारियों और उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा एवं बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एक्सिस बैंक के साथ समझौता ज्ञापन एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

शिमला (राजेश): हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड ने अपने पात्र कर्मचारियों और उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा एवं बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एक्सिस बैंक के साथ समझौता ज्ञापन एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत कर्मचारियों को 60 लाख रुपए तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर सहित कई बीमा और बैंकिंग लाभ मिलेंगे। समझौते के अनुसार पात्र कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के तहत 60 लाख रुपए तक का कवर दिया जाएगा।

इसके अलावा प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में 5 लाख रुपए का बीमा कवर उपलब्ध होगा। कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए 8 लाख रुपए तक का बीमा लाभ शामिल किया गया है। स्थायी और आंशिक दिव्यांगता की स्थिति में भी 60 लाख रुपए तक का बीमा कवर उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। इससे दुर्घटना या दिव्यांगता जैसी परिस्थितियों में कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।

एमओयू के तहत पात्र कर्मचारी के परिवार के अधिकतम तीन सदस्य भी बैंक की लागू शर्तों के अनुसार जीरो बैलेंस वेतन खाते की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे परिवार के सदस्यों को बैंकिंग सेवाओं तक आसान पहुंच मिलेगी और न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की जरूरत नहीं होगी। इस समझौते का उद्देश्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और उनके परिवारों को बीमा सुरक्षा, वित्तीय सहायता तथा बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। हालांकि विभिन्न बीमा लाभों और खातों की सुविधा के लिए बैंक की लागू शर्तें प्रभावी रहेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!