Shimla: एचपीयू की स्नातक कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 से 17 अक्तूबर तक

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Oct, 2026 06:17 PM

shimla hpu practical exams

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 से 17 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 से 17 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सैमेस्टर (एनईपी-2020) के साथ-साथ वार्षिक प्रणाली के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की अनुपूरक परीक्षाओं के प्रैक्टिकल करवाने के निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाएं पूर्व की व्यवस्था के तहत महाविद्यालय स्तर पर आयोजित होंगी। इसके लिए पात्र वरिष्ठ शिक्षकों को परीक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। महाविद्यालयों को विद्यार्थियों के समूह तैयार कर प्रैक्टिकल परीक्षा का शैड्यूल समय रहते तय करने को कहा गया है।

अपलोड करने होंगे प्रैक्टिकल के अंक
महाविद्यालयों को परीक्षकों की नियुक्ति कर परीक्षा कार्यक्रम सहायक कुलसचिव (मूल्यांकन) को परीक्षा शुरू होने से पहले सूचित करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक उसी दिन ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। वहीं, परीक्षकों को पुरस्कार सूची (अवार्ड लिस्ट) के साथ सीलबंद लिफाफे में संबंधित प्रधानाचार्य को सौंपना होगा। विश्वविद्यालय ने सभी प्रधानाचार्यों को आंतरिक मूल्यांकन (आईए) के अंक थ्योरी परीक्षाओं के शुरू होने से एक सप्ताह पहले ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश भी दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!