Shimla: सरकार में ऑनलाइन अवकाश प्रणाली लागू करने की तैयारी

Edited By Kuldeep, Updated: 25 May, 2026 10:17 PM

shimla government online leave

कार्मिक विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश प्रबंधन को पूरी तरह ऑनलाइन करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इस संबंध में गत 21 मई को एक पत्र जारी किया गया है।

शिमला (ब्यूरो): कार्मिक विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश प्रबंधन को पूरी तरह ऑनलाइन करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इस संबंध में गत 21 मई को एक पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन लीव मैनेजमैंट सिस्टम लागू करने को लेकर सरकारी स्तर पर चर्चा हुई है। इसमें निर्देश दिए गए कि कैजुअल लीव (सीएल), अर्जित अवकाश (ईएल) और मैडीकल लीव (एमएल) को जल्द से जल्द ऑनलाइन मोड में संचालित किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मानव संपदा पोर्टल पर सीएल, ईएल और एमएल के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा पहले से उपलब्ध है।

हालांकि इसे पूरी तरह लागू करने से पहले कर्मचारियों तथा सक्षम स्वीकृति एवं अनुशंसा अधिकारियों की मैपिंग प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है। इसको देखते हुए सभी विभागों से कहा गया है कि वे अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों जिनमें चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्रथम श्रेणी तक के कर्मचारी, अनुभाग अधिकारी, निजी सचिव, विधि अधिकारी, वरिष्ठ विधि अधिकारी तथा ओएसडी शामिल हैं, की आवश्यक जानकारी निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध करवाएं। विभागों को यह जानकारी कार्मिक विभाग को भेजनी होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!