Shimla: कांगड़ा और बिलासपुर के CBSE सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों के तबादले

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jul, 2026 10:23 PM

shimla principal transfers

प्रदेश सरकार ने कांगड़ा और बिलासपुर के सीबीएसई संबद्धता प्राप्त वरिष्ठ माध्यमिक सरकारी स्कूलों के कुल 27 प्रधानाचार्यों (स्कूल कैडर) के तबादला आदेश जारी किए हैं।

शिमला (अभिषेक): प्रदेश सरकार ने कांगड़ा और बिलासपुर के सीबीएसई संबद्धता प्राप्त वरिष्ठ माध्यमिक सरकारी स्कूलों के कुल 27 प्रधानाचार्यों (स्कूल कैडर) के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के तहत जिला कांगड़ा में 20 प्रधानाचार्यों तथा जिला बिलासपुर में 7 प्रधानाचार्यों का तबादला कर नई तैनाती दी गई है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई संबद्ध उत्कृष्ट विद्यालय योजना के प्रावधानों के तहत जारी की गई है। नई तैनाती के तहत कई प्रधानाचार्यों को पीएम श्री स्कूलों, मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूलों और स्कूल ऑफ एक्सीलैंस में जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी स्थानांतरित प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को ज्वाइनिंग रिपोर्ट भेजें।

जिला कांगड़ा में इन प्रधानाचार्यों का हुआ तबादला
हरभजन सिंह (जी.एसएसएस सूरियां से पीएम श्री नगरोटा सूरियां), मुनीष कुमार शर्मा (जीएसएसएस कलोहा से राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल प्रागपुर), करतार चंद (जीएसएसएस सुल्याली से बख्शी टेक चंद पीएम श्री मॉडल स्कूल नूरपुर), ललित मोहन (जीएसएसएस राजा का तालाब से पीएम श्री राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल न्यू कांगड़ा), मनोज कुमार (जीएसएसएस जोगिंद्रनगर से राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल पालमपुर), अजय कुमार (दरंग से पीएम श्री स्कूल भवारना), राम कृष्ण (भवारना से मॉडल स्कूल इंदौरा), सुभाष चंद (कार्यालय उपनिदेशक कांगड़ा से शाहपुर), सुरेंद्र कुमार (त्रिलोकपुर से कंदबरी स्कूल), रुचिका महाजन (जीएसएसएस कंडवाल से पीएम श्री गंगथ), अजय भाटिया (जीएसएसएस भवारना से राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल कुंसल), राजेश कुमार (दूहक से मॉडल स्कूल जयसिंहपुर), संजय कुमार (सुइन सुरहाड़ से अप्पर लम्बागांव), सीमा कौशल (प्रागपुर से गरली), वीरेंद्र पाल सिंह (चौंतड़ा से चढियार), सीमा पठानिया (अत्याला दई से लंज), करतार चंद (गुनिआला से कोटला), अनिल जरयाल (भटेच से पीएम श्री स्कूल ज्वाली), सोनी कुमार (ठाकुरद्वारा से मॉडल स्कूल फतेहपुर) व पवन कुमार (घमरूर से ठाकुरद्वारा)।

जिला बिलासपुर में इन प्रधानाचार्यों का हुआ तबादला
प्रकाश चंद (राजपुरा से नम्होल), मदन लाल शर्मा (कथालग से पीएम श्री भराड़ी), सुभाष कुमार (जीएसएसएस हटवार से शहीद सूबेदार संजीव कुमार राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल हटवार), सुरेंद्र कुमार (मंगल स्कूल से सीएम एक्सीलैंस स्कूल पंजगैण), निर्मल सिंह चंदेल (जीएसएसएस ऋषिकेश से जुखाला), मनोरमा कुमारी (धुंदन से कपाहड़ा स्कूल) तथा प्रीत लाल शर्मा (जीएसएसएस नम्होल से पीएम श्री मॉडल स्कूल तलाई)।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!