Shimla: फागू में 2 युवकों से चिट्टा बरामद, मामला दर्ज

Edited By Jyoti M, Updated: 21 Nov, 2024 09:51 AM

shimla chitta recovered from two youths in fagu case registered

पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 2 युवकों से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार ए.एस.आई. नरेंद्र कुमार प्रभारी चौकी फागू थाना ठियोग की सूचना पर थाना ठियोग में धारा 21, 29 एन.डी. एंड पी. एस. अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठियोग, (मनीष): पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 2 युवकों से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार ए.एस.आई. नरेंद्र कुमार प्रभारी चौकी फागू थाना ठियोग की सूचना पर थाना ठियोग में धारा 21, 29 एन.डी. एंड पी. एस. अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार फागू चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक कार कुफरी से ठियोग की ओर आ रही है, जिसमें नशीला पदार्थ है। सूचना के आधार पर पुलिस स्टाफ ने फागू मेन चौक पर चैक पोस्ट लगाकर चैकिंग के दौरान एक कार में मनीष कश्यप (24) पुत्र मोहन लाल कश्यप निवासी वी.पी. ओ. महोग तह. ठियोग, रोहित वर्मा (24) पुत्र स्व. आदी राम निवासी गांव टिंगर टनकोटी पी. ओ. एवं तहसील ठियोग सवार थे, जो कुफरी से फागू की ओर आ रहे थे।

इस मौके पर चैकिंग के दौरान युवकों के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। डी.एस.पी. ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!