Shimla: बिजाट महाराज मंदिर से 8 से 10 लाख के सोने के आभूषण गायब, भंडारी पर मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Jul, 2026 07:47 PM

shimla temple jewelry missing

जिले के चौपाल उपमंडल स्थित ग्राम पबास के प्रसिद्ध बिजाट महाराज मंदिर में लाखों रुपए के स्वर्ण आभूषणों के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

शिमला (संतोष): जिले के चौपाल उपमंडल स्थित ग्राम पबास के प्रसिद्ध बिजाट महाराज मंदिर में लाखों रुपए के स्वर्ण आभूषणों के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंदिर की देखरेख और संपत्ति की अभिरक्षा संभाल रहे भंडारी पर लगभग 8 से 10 लाख मूल्य के सोने के गहनों को बेईमानी पूर्वक हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना चौपाल में आरोपी देवेंद्र सिंह पुत्र आलम चंद निवासी ग्राम टियारी, तहसील चौपाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2) के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी श्याम लाल, वीरेंद्र सिंह और प्रकाश चंद ने संयुक्त रूप से पुलिस को सौंपी लिखित शिकायत में कहा कि आरोपी देवेंद्र सिंह मंदिर में भंडारी के रूप में कार्यरत था। धार्मिक आस्था और विश्वास के चलते उसे मंदिर की चाबियां तथा बहुमूल्य संपत्ति की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आरोप है कि देवेंद्र सिंह ने सौंपे गए इस भरोसे का गलत फायदा उठाया और अभिरक्षा में रखे लगभग 8 से 10 लाख के स्वर्ण आभूषणों का गबन कर आपराधिक न्यासभंग का अपराध किया। चौपाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ करने और गबन किए गए आभूषणों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!