Shimla: मुख्यमंत्री ने फोन पर प्रदेश टॉपर अनमोल को दी बधाई

Edited By Kuldeep, Updated: 10 May, 2026 10:56 PM

shimla chief minister congratulates state topper

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनमोल से फोन पर बातचीत कर शानदार सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनमोल से फोन पर बातचीत कर शानदार सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनमोल ने 99.86 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित कर रही हैं, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अनमोल से उसके भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस पर अनमोल ने बताया कि वह अध्यापन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती है।

उनके पिता भी अध्यापक हैं और उनकी माता भी पहले अध्यापिका रह चुकी है, जिससे उन्हें शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। इसलिए वह भी शिक्षक बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने अनमोल से उसकी पढ़ाई और सफलता के मंत्र के बारे में भी चर्चा की। अनमोल ने बताया कि वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी और सुबह 5 बजे उठकर नियमित अध्ययन करती थी। मुख्यमंत्री ने अनमोल को जीवन में निरंतर मेहनत करने और एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा देते हुए उनके परिवार को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रदेश की बेटियां लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल का नाम देशभर में गौरवान्वित कर रही हैं।

मातृ दिवस पर मां को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने मातृ दिवस के अवसर पर अनमोल से पूछा कि क्या उन्होंने अपनी माता को शुभकामनाएं दी हैं। इस पर अनमोल ने बताया कि उन्होंने अपनी माता को मदर्स-डे की बधाई दी है।

सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई दी
मुख्यमंत्री सुक्खू ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। मेधावियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना करते हुए सी.एम. ने कहा कि यह परिणाम उनकी कड़ी मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता और उत्साह के महत्व को प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और सहयोग करने में अभिभावकों, शिक्षकों और शुभचिंतकों के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को निराश न होने और नव संकल्प व कड़ी मेहनत के साथ पुन: तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!