अरुणोदय की प्रतिभा से प्रभावित हुए शांता कुमार, मिलने की जताई इच्छा

Edited By Vijay, Updated: 27 Nov, 2021 11:33 PM

shanta kumar impressed by arunoday s talent

कौन बनेगा करोड़पति में मिलेनियम मेगास्टार अमिताभ बच्चन के समक्ष अपनी प्रतिभा तथा वाकपटुता का लोहा मनवा चुके हिमाचल के 9 वर्षीय बालक अरुणोदय की प्रतिभा ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को भी प्रभावित किया है।

पालमपुर (भृगु): कौन बनेगा करोड़पति में मिलेनियम मेगास्टार अमिताभ बच्चन के समक्ष अपनी प्रतिभा तथा वाकपटुता का लोहा मनवा चुके हिमाचल के 9 वर्षीय बालक अरुणोदय की प्रतिभा ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को भी प्रभावित किया है। ऐसे में शांता कुमार ने इस प्रतिभाशाली बालक से न केवल मिलने की इच्छा जताई है अपितु आशा भी जताई है कि यहां 9 वर्षीय बालक विश्व में हिमाचल को गौरवान्वित करेगा।

बकौल शांता कुमार प्रदेश के 9 वर्ष की आयु के नन्हे बालक अरुणोदय ने कौन बनेगा करोड़पति के प्रसिद्ध कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा से विश्वभर के दर्शकों को बहुत अधिक प्रभावित किया। उसके उत्तर सुनकर अभिनेता अमिताभ बच्चन भी कुछ देर के लिए हैरान हो गए। अरुणोदय ने अपनी प्रतिभा से हिमाचल की संस्कृति और हिमाचल के नाम को पूरे विश्व में प्रसिद्ध किया है।

अरुणोदय के माता-पिता और परिवार को बहुत बधाई। स्वाभाविक है उस बालक के पालन-पोषण में माता-पिता ने बहुत अधिक ध्यान दिया है। 9 वर्ष की आयु का अरुणोदय विश्व में पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत बड़ा गौरव व सम्मान प्रदान करेगा। मेरी इच्छा हो रही है मैं उस प्रतिभाशाली बालक से कभी मिलूं, उसे बधाई, शुभकामनाएं और प्यार दूं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!