Edited By Vijay, Updated: 25 Aug, 2026 05:24 PM

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में सीनेट चुनाव को लेकर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। विश्वविद्यालय के सामान्य प्रशासन शाखा की ओर से सीनेट के लिए निर्वाचन संबंधी अधिसूचना जारी की गई है।
पालमपुर (भृगु): कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में सीनेट चुनाव को लेकर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। विश्वविद्यालय के सामान्य प्रशासन शाखा की ओर से सीनेट के लिए निर्वाचन संबंधी अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार सीनेट के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से सदस्यों के चुनाव के लिए 1 दिसम्बर को मतदान होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नोटिस ऑफ इलैक्शन के अनुसार मतदान 1 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस चुनाव के माध्यम से सीनेट में तीन अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से एक-एक सदस्य का चुनाव किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार पहला निर्वाचन क्षेत्र सीनियर टीचर्स कॉन्स्टिट्यूएंसी होगा। इसमें प्रोफैसर अथवा समकक्ष तथा एसोसिएट प्रोफैसर अथवा समकक्ष स्तर के शिक्षक शामिल होंगे।
दूसरा निर्वाचन क्षेत्र जूनियर टीचर्स कॉन्स्टिट्यूएंसी होगा, जिसमें असिस्टैंट प्रोफैसर अथवा समकक्ष स्तर के शिक्षक मतदाता होंगे। तीसरा निर्वाचन क्षेत्र इम्प्लाइज कॉन्स्टिट्यूएंसी होगा, जिसमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं शिक्षकों को छोड़कर अन्य सभी कर्मचारी शामिल होंगे। मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए दावा, किसी नाम को सूची से हटाने संबंधी आपत्ति अथवा किसी प्रविष्टि में दर्ज विवरण को लेकर आपत्ति 19 सितम्बर तक प्रस्तुत की जा सकेगी। दावों एवं आपत्तियों की जांच 25 सितम्बर तक की जाएगी।
अपील दायर करने की अंतिम तिथि 3 अक्तूबर निर्धारित की गई है। गठित समिति का अंतिम निर्णय 9 अक्तूबर तक किया जाना निर्धारित है। 1 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान के बाद सीनेट के लिए तीनों निर्वाचन क्षेत्रों से एक-एक सदस्य का चुनाव किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें