Kangra: बस का इंतजार कर रही बुजुर्ग के गले से झपटी सोने की चेन, PB नंबर की गाड़ी में फरार हुए लुटेरे

Edited By Vijay, Updated: 03 Oct, 2026 07:04 PM

crime in kangra

कांगड़ा जिले के व्यस्त गग्गल चौक पर शनिवार को दिनदहाड़े हुई एक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शाम करीब 5:30 बजे भीड़भाड़ वाले इलाके में कार सवार अज्ञात लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो...

गग्गल (वीरेंद्र): कांगड़ा जिले के व्यस्त गग्गल चौक पर शनिवार को दिनदहाड़े हुई एक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शाम करीब 5:30 बजे भीड़भाड़ वाले इलाके में कार सवार अज्ञात लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पोते ने किया पीछा, नोट किया गाड़ी का नंबर
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला अपने पोते अकांक्ष मनकोटिया के साथ गग्गल चौक पर तियारा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान कार में आए बदमाशों ने अचानक महिला के गले से सोने की चेन झपटी और तेजी से भाग निकले। पीड़िता के पोते अकांक्ष मनकोटिया ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने आरोपियों की गाड़ी का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। हालांकि, उसने मुस्तैदी दिखाते हुए लुटेरों की गाड़ी का नंबर (PB-11-4609) नोट कर लिया और गग्गल पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

2 गाड़ियों में आए थे बदमाश
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे। जिस गाड़ी में चेन स्नेचर भागे उसके साथ एक काले रंग की गाड़ी भी थी, जो बदमाशों की ही बताई जा रही है। हालांकि, काले रंग की गाड़ी का नंबर कोई नोट नहीं कर पाया। सरेआम हुई इस घटना के बाद गग्गल बाजार में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। गग्गल पुलिस थाने के सब इंस्पैक्टर विद्यासागर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस गग्गल चौक और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों के भागने की दिशा का पता लगाया जा सके। पुलिस ने दावा किया है कि गाड़ी के नंबर के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!