Edited By Kuldeep, Updated: 11 Oct, 2026 09:33 PM

कांगड़ा पुलिस ने कच्छियारी में 4 अक्तूबर को हुई पिकअप जीप चोरी के मामले में एक सप्ताह के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा पुलिस ने कच्छियारी में 4 अक्तूबर को हुई पिकअप जीप चोरी के मामले में एक सप्ताह के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन (20) निवासी पपलोह, जिला हमीरपुर और शिवम (21) निवासी डल चेहरा, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के परिजनों को उनकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। पुलिस रिमांड के दौरान चोरी की गई पिकअप जीप की बरामदगी के साथ-साथ आरोपियों की अन्य चोरी की वारदातों में संलिप्तता की भी जांच की जाएगी।