Edited By Kuldeep, Updated: 07 Oct, 2026 08:36 PM

ग्राम पंचायत नौरा के पिंडेश्वरी देवी मंदिर परिसर में भाजपा सुलह मंडल की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
धीरा (गगन): ग्राम पंचायत नौरा के पिंडेश्वरी देवी मंदिर परिसर में भाजपा सुलह मंडल की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विपिन सिंह परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को कार्यकर्त्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। विपिन सिंह परमार ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने उपस्थित लोगों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। परमार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार के समय शुरू किए गए कई विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। कार्यक्रम के बाद परमार की अगुवाई में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं ने नौरा से अक्षैणा महादेव तक मशाल यात्रा निकाली। इस अवसर पर जिला प्रभारी विनोद, जिला अध्यक्ष ठाकुर रागिनी रुकवाल और मंडल अध्यक्ष हंसराज सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।