हिमाचल में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण पूरा, जानें आपके जिले में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

Edited By Vijay, Updated: 28 May, 2026 07:09 PM

second phase of panchayat elections completed in himachal

हिमाचल प्रदेश में गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। वीरवार को प्रदेश की 1276 ग्राम पंचायतों में पंचायती राज चुनाव का दूसरा चरण शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गया।

हिमाचल डैस्क: हिमाचल प्रदेश में गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। वीरवार को प्रदेश की 1276 ग्राम पंचायतों में पंचायती राज चुनाव का दूसरा चरण शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गया। आइए जिलावार देखें कहां कितने प्रतिशत मतदान दर्ज किया है।

शिमला में 80.45 प्रतिशत मतदान
शिमला (अम्बादत): पंचायत चुनाव को लेकर जिला शिमला में वीरवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ। इस मतदान के तहत जिला शिमला की 150 पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो कई जगह पर 4 बजे तक चलता रहा, जबकि चुनाव आयोजन ने मतदान का समय 3:30 रखा गया था। चुनाव को लेकर जिला शिमला में 812 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। वहीं जिला शिमला के 13 विकास खंड में दूसरे चरण में 80.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों ने सबसे अधिक मतदान किया। जिला में पुरुषों ने 80.02 प्रतिशत तथा महिलाओं ने 79.87 प्रतिशत मतदान किया। यदि ब्लॉक की बात करें तो सबसे अधिक मतदान रोहडू ब्लॉक में हुआ जहां पर 84.1 प्रतिशत मतदान रहा। वहीं छौहारा ब्लॉक में 83.21 प्रतिशत, कोटखाई ब्लॉक में 82.69 प्रतिशत, ननखडी ब्लॉक में 82.27, चौपाल ब्लॉक में 82.5, कुपवी ब्लॉक में 81.28 प्रतिशत, टुटू ब्लॉक में 81.37 प्रतिशत, ठियोग ब्लॉक में 80.97 प्रतिशत, जुब्बल ब्लॉक में 79.9 प्रतिशत, मशोबरा ब्लॉक में 78.42 प्रतिशत, बसंतपुर ब्लॉक में 77.92 प्रतिशत, रामपुर ब्लॉक में 76.4 प्रतिशत, नारकंडा ब्लॉक में 75.61 प्रतिशत मतदान किया गया। 

बिलासपुर में 78.95 प्रतिशत मतदान
बिलासपुर (बंशीधर): जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में 78.95 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। जिनमें सबसे अधिक मतदान श्री नयनादेवी जी विकास खंड में 82.74 प्रतिशत, जबकि सबसे कम मतदान घुमारवीं विकास खंड में 76.40 प्रतिशत दर्ज हुआ है। जिसमें विकास खंड सदर बिलासपुर में महिलाओं की मतदान प्रतिशतता 84.13, पुरुषों की 80.62 रही। इसी तरह घुमारवीं में 81.09 प्रतिशत महिलाएं व 71.62 प्रतिशत पुरुष, झंडूता में महिलाएं 80.88 व पुरुष 73.67 और श्री नयना देवी जी में 87.34 प्रतिशत महिलाओं और 78.34 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। पहले चरण में महिला मतदाताओं की भागीदारी 82.59 प्रतिशत और पुरुषों की 75.33 प्रतिशत दर्ज हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला की पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव में जिला की 62 ग्राम पंचायतों, जिनमें विकास खंड सदर बिलासपुर की 17 पंचायतें, घुमारवीं की 21, श्री नयना देवी जी की 9 तथा झंडूता विकास खंड की 15 ग्राम पंचायतें शामिल हैं, में सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान करवाया गया। उन्होंने बताया कि विकास खंड सदर बिलासपुर के कुल 17 पंचायतों में 82.36 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इसी तरह जहां विकास खंड घुमारवीं के कुल 21 पंचायतों में 76.40 प्रतिशत मतदान हुआ, तो वहीं विकास खंड श्री नयनादेवी जी की 9 पंचायतों में 82.74 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि विकास खंड झंडूता की 15 ग्राम पंचायतों में 77.24 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

कुल्लू में 85.53 प्रतिशत मतदान 
कुल्लू (संजीव जैन): जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज चुनाव-2026 के दूसरे चरण में वीरवार को कुल्लू जिला की 85 पंचायतों में कुल 85.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव प्रक्रिया पूरे जिला में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि विकास खंड आनी की 13 पंचायतों में 84.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। विकास खंड नग्गर की 15 पंचायतों में 86.28 प्रतिशत तथा विकास खंड भुंतर की 17 पंचायतों में 86.12 प्रतिशत मतदान हुआ। डीसी ने बताया कि विकास खंड निरमंड की 12 पंचायतों में 80.77 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि विकास खंड बंजार की 14 पंचायतों में सर्वाधिक 87.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

हमीरपुर में 74.94 प्रतिशत मतदान
हमीरपुर (राजीव): पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में वीरवार को जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में लगभग 74.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान के 82-82 पदों, पंचायत वार्ड सदस्यों के 466 पदों और इनके अंतर्गत जिला परिषद और बीडीसी के सदस्यों के निर्वाचन के लिए सुबह 7 बजे मतदान आरंभ हुआ। सभी 466 मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया और मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिली। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पहले दो घंटे में 20.88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 11 बजे तक 43.63 प्रतिशत और दोपहर एक बजे तक 62.46 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान की समाप्ति तक यह आंकड़ा लगभग 74.94 प्रतिशत तक पहुंच गया। कुल 1,25,768 में से 94,245 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें महिलाओं की संख्या 51,423 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 42,822 रही। इस चरण में नादौन ब्लॉक की 21 पंचायतों के 115 बूथों में 76.35 प्रतिशत, बिझड़ी ब्लॉक की 17 पंचायतों के 99 बूथों में 72.55 प्रतिशत, बमसन ब्लॉक की 8 पंचायतों के 42 बूथों में 74.98 प्रतिशत, भोरंज ब्लॉक की 15 पंचायतों के 91 बूथों में 75.06 प्रतिशत, हमीरपुर ब्लॉक की 13 पंचायतों के 75 बूथों में 76.94 प्रतिशत और सुजानपुर ब्लॉक की 8 पंचायतों के 44 बूथों में 73.49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सोलन में 83.63 प्रतिशत हुआ मतदान
सोलन (नरेश पाल): पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन-2026 के अंर्तगत जिल सोलन में द्वितीय चरण के निर्वाचन में कुल 83.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि आज सोलन जिला की कुल 86 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में कुल 119683 मतदाता में से 100100 मतदाताओं ने आज मतदान किया। कुल 60976 पुरुष मतदाताओं में से 50457 तथा कुल 58707 महिला मतदाताओं में से 49651 ने मतदान किया। सोलन जिला में कुल मत प्रतिशत 83.63 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 82.74 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 84.57 रहा।
उन्होंने कहा कि विकास खंड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 16489 मतदाताओं में से 13406 ने मतदान किया। कुल 8275 पुरुष मतदाताओं में से 6735 तथा कुल 8214 महिला मतदाताओं में से 6679 ने मतदान किया। विकास खंड सोलन में कुल मत प्रतिशत 81.30 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 81.38 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 81.31 रहा। विकास खंड कंडाघाट की 10 ग्राम पंचायतों में कुल 11028 मतदाताओं में से 9141 ने मतदान किया। कुल 5639 पुरुष मतदाताओं में से 4718 तथा कुल 5389 महिला मतदाताओं में से 4423 ने मतदान किया। विकास खंड कंडाघाट में कुल मत प्रतिशत 82.89 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.67 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 82.07 रहा। विकास खंड धर्मपुर की 09 ग्राम पंचायतों में कुल 11709 मतदाताओं में से 9765 ने मतदान किया। कुल 5993 पुरुष मतदाताओं में से 5030 तथा कुल 5716 महिला मतदाताओं में से 4735 ने मतदान किया। विकास खंड धर्मपुर में कुल मत प्रतिशत 83.40 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.93 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 82.83 रहा। विकास खंड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में कुल 24821 मतदाताओं में से 19664 ने मतदान किया। कुल 12560 पुरुष मतदाताओं में से 9811 तथा कुल 12261 महिला मतदाताओं में से 9853 ने मतदान किया। विकास खंड कुनिहार में कुल मत प्रतिशत 79.22 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 78.11 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 80.36 रहा। विकास खंड पट्टा की 09 ग्राम पंचायतों में कुल 13957 मतदाताओं में से 12183 ने मतदान किया। कुल 7105 पुरुष मतदाताओं में से 6152 तथा कुल 6852 महिला मतदाताओं में से 6031 ने मतदान किया। विकास खंड पट्टा में कुल मत प्रतिशत 87.29 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 86.59 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 88.02 रहा।विकास खंड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 41679 मतदाताओं में से 35941 ने मतदान किया। कुल 21404 पुरुष मतदाताओं में से 18011 तथा कुल 20275 महिला मतदाताओं में से 17930 ने मतदान किया। विकास खंड नालागढ़ में कुल मत प्रतिशत 86.23 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 84.14 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 88.43 रहा।  

सिरमौर में 85.16 प्रतिशत मतदान 
नाहन (आशु): जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के चुनाव में 90 ग्राम पंचायतों के 538 वार्डों के लिए आज हुए मतदान में कुल 85.16 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जिसमें 85.12 प्रतिशत पुरुष मतदाता तथा 85.21 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय चरण  के चुनाव में आज 1 लाख, 25 हजार, 673 मतदाताओं में से 1 लाख,  7 हजार,  23 मतदाताओं ने मतदान किया है। उन्होंने बताया कि विकास खंड नाहन की 09 ग्राम पंचायतों में 86.27 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है तथा विकास खंड ददाहू की 09 पंचायतों में 85.67 प्रतिशत, विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की 08 पंचायतों में 89.38 प्रतिशत, विकास खंड पच्छाद की 12 पंचायतों में 82.3 प्रतिशत, विकास खंड पांवटा साहिब की 16 पंचायतों में 84.42 प्रतिशत तथा विकास खंड राजगढ़ की 11 पंचायतों में 86.92 प्रतिशत, विकास खंड संगड़ाह की 13 पंचायतों की 86.17 प्रतिशत व विकास खंड षिलाई की 12 पंचायतों में 82.89 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। 

ऊना में 83 पंचायतों में 79.73 प्रतिशत मतदान
ऊना (सुरेन्द्र): जिले की 83 पंचायतों में वीरवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिला मुख्यालय पर सायं 6 बजे तक औसत मतदान 79.73 प्रतिशत रहा। आंकड़ों के अनुसार दूसरे चरण में कुल 1,27,569 मतदाताओं में से 1,01,710 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 53,024 महिला और 48,683 पुरुष तथा 2 थर्ड जैंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं सहित सभी वर्गों में लोकतंत्र के पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना जतिन लाल ने बताया कि जिले की 83 पंचायतों में से सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशतता 81.16 बंगाणा में रही। यहां 16 पंचायतों के 84 वार्डों में कुल 16,426 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिनमें 8,596 महिला एवं 7,829 पुरुष मतदाता शामिल रहे। उपमंडल ऊना में मतदान 79.78 फीसदी रहा जिनमें कुल 21,742 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया, जिनमें 11,462 महिला और 10,280 पुरुष मतदाता शामिल रहे। उपमंडल अम्ब में मतदान प्रतिशतता 80.64 रही। इनमें कुल 20,100 मतदाताओं ने वोट किया। जिनमें 10,283 महिला और 9,816 पुरुष मतदाता शामिल हैं। गगरेट में 79.33 प्रतिशत मतदान रहा, जिनमें कुल 18,843 मतदाताओं ने वोट किया, जिनमें 9,731 महिला और 9,112 पुरुष मतदाता शामिल रहे। इसके अलावा हरोली में मतदान प्रतिशतता 78.35 रहा, जिनमें कुल 24,598 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिनमें 12,952 महिला और 11,646 पुरुष मतदाता शामिल रहे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!