Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Oct, 2026 07:13 PM

shimla monsoon cabinet meeting postponed

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बाद मंत्रिमंडल की बैठक दूसरी बार टल गई है। पहले मंत्रिमंडल बैठक को सोमवार 5 अक्तूबर को बुलाया गया था, लेकिन अब इसको स्थगित कर दिया गया है।

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बाद मंत्रिमंडल की बैठक दूसरी बार टल गई है। पहले मंत्रिमंडल बैठक को सोमवार 5 अक्तूबर को बुलाया गया था, लेकिन अब इसको स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से अब मंत्रिमंडल बैठक को शीघ्र बुलाए जाने की संभावना है। इतना तय है कि बैठक का आयोजन शीघ्र होगा तथा मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप दीवाली से पहले कर्मचारी व पैंशनर्ज के साथ पशुपालकों तथा किसान-बागवानों को बड़ी राहत दी जा सकती है।

यदि सरकार कर्मचारी व पैंशनर्ज को डीए देती है, तो मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सेब के साथ नींबू प्रजाति के फलों का खरीद मूल्य बढ़ाकर बागवानों को राहत दी जा सकती है। इसी तरह पशुपालकों को दूध के खरीद मूल्य में बढ़ौतरी देकर राहत दी जा सकती है तथा किसानों को उत्पादों पर दिए जाने वाले समर्थन मूल्य को बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।

मंत्रिमंडल बैठक से पहले होमवर्क करना चाहती है सरकार
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 1 से 3 अक्तूबर तक ऊपरी शिमला के दौरे पर रहे। इस कारण मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में लिए जाने वाले निर्णयों से पहले अधिकारियों से पर्याप्त चर्चा नहीं कर पाए। ऐसे में बैठक से पहले सरकार पूरा होमवर्क करना चाहती है, ताकि उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का सही आकलन करके फैस्टीवल सीजन से पहले हर वर्ग को राहत प्रदान करने की दिशा में निर्णय लिया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!